फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीनाें वर्गों में खिताब जीतकर आगरा ओवरऑल चैंपियन

Tue, 07 Oct 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18-मकबरा ​स्थित स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए दम दिखाते ​ख
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आगरा मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्ग में विजय प्राप्त कर तिहरा खिताब अपने नाम किया। आजमगढ़ मंडल को दूसरा स्थान मिला। अंडर-14 वर्ग में आगरा ने मुरादाबाद को हराकर खिताब जीता।
अंडर-17 वर्ग में आगरा ने आजमगढ़ को 54-28 के अंतर से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में आगरा ने आजमगढ़ को 35-25 से हराकर तिहरी जीत दर्ज की। बालक वर्ग की प्रतियोगिता का मंगलवार से ही आगाज हो गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खिलाड़ी जीत और हार से ऊपर उठकर अपने जनपद, मंडल, प्रदेश और देश के गौरव के लिए संघर्ष करता है। खेल हमें जीवन में संघर्ष और विजय का पाठ सिखाता है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण मुरारी सिंह, राजेश प्रताप सिंह, राम निहोर तिवारी, राजू गुप्ता (पार्षद) मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। समारोह में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओंकारनाथ ने मुख्य अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह (मंडलीय क्रीड़ा सचिव) ने किया। इस अवसर पर सुल्तान बेगम, विनोद कुमार सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

18-मकबरा स्थित स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए दम दिखाते ख

18-मकबरा स्थित स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए दम दिखाते ख

18-मकबरा स्थित स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए दम दिखाते ख

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें