फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कर्मचारी की मौत के बाद केएम शुगर मिल के प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा। केएम शुगर मिल मसौधा में मंगलवार को पानी की टंकी गिरने से हुई एक कर्मचारी की मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मिल प्रशासन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं मिल प्रशासन ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी व 12 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह लगभग 11:30 बजे शुगर मिल की पानी की टंकी पैनल रूम पर गिर गई। इस दौरान वहां पर कार्य कर रहे सरियांवा निवासी प्रवेश रावत की मौत हो गई थी और दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए थे। बुधवार को मृतक के पिता देवी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने मिल प्रशासन के विरुद्ध मुकदमा किया हुआ है। इसमें मृतक के पिता ने 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई है।
मृतक के शव को मिल गेट के सामने रखकर प्रदर्शन की चेतावनी पर मिल प्रशासन ने परिवार से सुलह-समझौता किया। केएम शुगर मिल के महाप्रबंधक विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी दी जाएगी और मुआवजा के रूप में तीन माह के भीतर 12 लाख रुपये दिया जाएगा। त्वरित सहायता के रूप में पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये दिया गया है। मिल प्रशासन से लिखित पत्र मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने बुधवार की शाम को भरतकुंड स्थित शवदाह स्थल पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें