45- श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करने के बाद पदाधिकारियों के साथ मौजूद भाजपा के प्रदेश
अयोध्या। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अयोध्या में भव्य रोड शो करने के बाद श्रीराम जन्मभूमि पहुंच कर रामलला के दर्शन किए। मंदिर की भव्यता को निहारने के बाद उन्होंने कहा कि श्रीराम के आदर्श सेवा, त्याग और कर्तव्यबोध उनके सार्वजनिक जीवन की प्रेरणा हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने हनुमानगढ़ी पहुंच कर हनुमंत लला के चरणों में शीश नवाया। दर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्र चेतना और संगठनात्मक मूल्यों की जीवंत प्रतीक है। दर्शन-पूजन के दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय, एमएलसी अनूप गुप्त, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।