फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बेटे के बाद मां ने भी तोड़ा दम

Wed, 16 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूराकलंदर के कंदैला गांव में 25 अगस्त को हुए बम और गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की करीब 20 दिन बाद सोमवार देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हमले में उनके बेटे राम लगन की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

राम लगन के चचेरे भाई सुधाकर मौर्य ने बताया कि पार्वती देवी के घुटने में करीब एक महीने से दर्द था। 25 अगस्त को वह राम लगन के साथ इलाज कराने पूराकलंदर के छतिरवां जा रही थीं। इसी दौरान कंदैला में उन पर बम और गोली से हमला कर दिया गया। हमले में राम लगन की मौके पर मौत हो गई, जबकि पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, जहां करीब तीन सप्ताह तक उनका इलाज चला।
पार्वती की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल
राम लगन के चचेरे भाई सुधाकर मौर्य ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि पार्वती देवी की मौत के करीब 30 मिनट बाद पुलिस ने केवल तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मामले में पांच आरोपी बताए जा रहे हैं तो कार्रवाई सिर्फ तीन के खिलाफ क्यों की गई।
विज्ञापन

सुधाकर मौर्य का आरोप है कि मामले के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे बृजेश सिंह और सूरज सिंह पर अब तक इनाम घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने मृतक राम लगन की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग उठाई है।

तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के मुताबिक, मीरा सिंह, विजय भान सिंह और विजय प्रताप सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। तीनों कंदैला गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद से भागे हुए हैं। अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नामजद पांच आरोपी भागे हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें