फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दस माह की देरी के बाद दीपोत्सव पर टिकी 119 करोड़ के भवन की उम्मीद

Mon, 31 Aug 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या विकास प्राधिकरण और नगर निगम का निर्माणाधीन संयुक्त कार्यालय भवन 
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) का 119 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा संयुक्त कार्यालय भवन तय समयसीमा से करीब दस माह पीछे चल रहा है। परियोजना का निर्माण अक्तूबर 2025 में पूरा होना था, लेकिन अब तक पूरा परिसर तैयार नहीं हो सका है। अब दीपोत्सव से पहले भवन का निर्माण पूरा कर हैंडओवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन




परियोजना का निर्माण नवंबर 2023 में शुरू हुआ था। एडीए के हिस्से का भवन तैयार हो चुका है, जबकि नगर निगम के हिस्से में अभी काम चल रहा है। एडीए कार्यालय के लिए फर्नीचर का टेंडर भी हो चुका है। बाउंड्रीवॉल का निर्माण जारी है। इससे पहले एडीए कार्यालय को 15 अगस्त तक नए भवन में स्थानांतरित करने की तैयारी थी, लेकिन यह लक्ष्य भी पूरा नहीं हो सका।



परियोजना में देरी की एक प्रमुख वजह नगर निगम से निर्माण के लिए धनराशि का समय पर उपलब्ध न होना बताई जा रही है। निगम की ओर से दी जाने वाली राशि का कुछ हिस्सा अभी बकाया है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी मेसर्स वेग माइज को दी गई है। दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन पर भवन का उद्घाटन कराने की उम्मीद है।
विज्ञापन




संयुक्त परिसर करीब 2.44 एकड़ भूमि में बनाया जा रहा है। इसका कुल निर्मित क्षेत्र लगभग 28,450 वर्गमीटर है। भवन में दो बेसमेंट, भूतल और पांच मंजिलें होंगी। एडीए के लिए चार तल निर्धारित किए गए हैं, जबकि पांचवें तल पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय होंगे। दूसरी इमारत में निगम के विभिन्न विभाग संचालित होंगे। परिसर में 292 कारों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। भवन में ऑडिटोरियम, लिफ्ट, सोलर पैनल और सीसीटीवी समेत आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। अग्निशमन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।



अंतिम चरण में निर्माण



एडीए के सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। एडीए भवन का काम पूरा हो चुका है। नगर निगम के भवन से संबंधित शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है। एडीए कार्यालय के लिए फर्नीचर का टेंडर हो चुका है। दीपोत्सव से पहले भवन तैयार कर हैंडओवर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें