फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 26 दिनों के बाद 42 पर पहुंचा पारा, दिन भर बरसती रही आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 26 दिनों के बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में पूरे दिन आसमान से आग बरसती रही। 12 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान के भी 29 डिग्री सेल्सियस हो जाने से शाम के बाद रात में भी बहुत राहत नहीं मिली। हालांकि राहत की बात यह है कि बुधवार शाम से मौसम में बदल सकता है। इसके बाद तीन से चार दिनों तक धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मंगलवार काे सुबह से ही गर्मी और उमस ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोपहर होने तक तपिश अपने उच्चतम स्तर को छूने लगी। ऐसे में ही चल रही तेज हवाओं ने लू के थपेड़ों का अहसास कराया। इसके चलते घरों से बाहर निकले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। हर आयु वर्ग के महिला व पुरुषों को इससे बचाव के लिए कई तरह के जतन करने पड़े। तेज धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी और स्कार्फ हर किसी का सहारा बना।

ऐसे ही गर्म परिवेश में रामपथ समेत कई प्रमुख मार्गों पर दोपहर के वक्त आवागमन कम हो गया। बहुत जरूरी होने पर ही लोग सड़कों पर निकले। आवाजाही कम होने से कारोबार पर भी असर पड़ा। दिन के वक्त लोगों ने खरीदारी के लिए निकलने से परहेज किया। ऐसे में दुकानों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। ज्येष्ठ माह का आखिरी मंगल होने के चलते आयोेजित भंडारों में दोपहर के वक्त बहुत भीड़ देखने को नहीं मिली। इसी तरह आम जनजीवन पर अन्य कई तरह का प्रभाव देखने को मिला।
विज्ञापन




आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 11 जून की शाम से देखने को मिल सकता है। अयोध्या समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 11 की शाम से लेकर 12 जून की सुबह से कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। 11 के बाद अगले तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। हालांकि मानसून की रफ्तार इस वक्त धीमी हो गई है। ऐसे में इसका प्रभाव 15 जून के बाद ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें