फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पीजीआई के डॉक्टरों के खिलाफ अधिवक्ताओं का आक्रोश प्रदर्शन

Tue, 09 Jun 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
प्रदर्शन कर ज्ञापन देते बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
मिल्कीपुर। पीजीआई लखनऊ के डॉक्टरों के खिलाफ मंगलवार को मिल्कीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आक्रोश प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुधीर कुमार को सौंपा। अधिवक्ताओं ने एक महिला अधिवक्ता के इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि बार एसोसिएशन प्रयागराज की अधिवक्ता जागृति शुक्ला सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए साथी अधिवक्ता उन्हें पीजीआई लखनऊ ले गए। वहां मौके पर मौजूद डॉक्टर सोते हुए पाए गए। अधिवक्ताओं ने उन्हें जगाकर इलाज के लिए कहा। आरोप है कि डॉक्टरों ने अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। अधिवक्ताओं ने इस घटना को घोर कदाचार की श्रेणी में बताया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दोषी डॉक्टरों की निंदा की। उन्होंने ऐसे डॉक्टरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने युवा अधिवक्ता जागृति शुक्ला को न्याय दिलाने की अपील की। साथ ही, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की भी मांग की गई। इस मौके पर मंत्री बृजेश कुमार मिश्र और उपाध्यक्ष अनुसार अहमद सहित कई अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें