37- यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता
अयोध्या। सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ''यादव जी की लव स्टोरी'' को लेकर अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आक्रोश व्यक्त किया है। अधिवक्ता रवि शंकर यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में फिल्म को अयोध्या जिले में प्रतिबंधित करने की मांग की गई है। इसके साथ ही फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और सूचना प्रसारण मंत्रालय को विवादित फिल्म को प्रतिबंधित करने के लिए कानूनी नोटिस भी भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि जातियों को बदनाम करने का एक पैटर्न चल रहा है। इस पर सेंसर बोर्ड को ध्यान रखना चाहिए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता राम लक्ष्मण तिवारी, अखिलेश पाठक, राजेश कुमार यादव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।