फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सम्मेलन में भाग लेने के लिए अधिवक्ता बलिया रवाना

Sat, 01 Mar 2025 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने के लिए फैजाबाद बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को बलिया रवाना हुआ। अधिवक्ता संघ के महामंत्री गिरीश तिवारी की अगुवाई में कार्यकारिणी सदस्य माधव कृष्ण पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण मोहन सिंह व रविशंकर यादव का चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल फैजाबाद बार एसोसिएशन की ओर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। महामंत्री ने बताया कि यह कन्वेंशन विभिन्न जिलों के अधिवक्ताओं को एक मंच पर लाने और अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के संभावित प्रभावों पर चर्चा करने के उद्देश्य से बलिया बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया है। प्रस्तावित विधेयक अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता और अधिकारों को प्रभावित कर करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें