फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बीडीओ के चैंबर से एडीओ का बैग गायब

Wed, 28 Jan 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। ब्लॉक कार्यालय स्थित बीडीओ के चैंबर से एडीओ कोआपरेटिव का बैग चोरी हो गया। बैग में बीएड की मार्कशीट सहित जरूरी दस्तावेज, कपड़े और अन्य सामान थे जो गायब हो गया। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई।एडीओ कोआपरेटिव तारुन अमित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को वे एसआईआर से संबंधित कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान उन्होंने अपना बैग बीडीओ के चैंबर में रख दिया था। काम की व्यस्तता के चलते वे बैग वहीं भूल गए। रविवार सुबह जब उन्होंने चौकीदार से बैग के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि बैग वहां है ही नहीं। एडीओ ने बताया कि बैग में उनके रिश्तेदार राघवेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री अश्विका सिंह की बीएड की मार्कशीट भी रखी थी। इसके अलावा अन्य जरूरी सामान भी बैग में था।इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैग चोरी की सूचना मिली है। ब्लॉक परिसर में लगा सीसीटीवी पिछले दो वर्ष से खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें