फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नजूल भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 22 अतिक्रमणकारी चिह्नित

Sun, 03 May 2026 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला प्रशासन ने सरकारी (नजूल) भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मांझा जमथरा, परगना हवेली अवध, तहसील सदर स्थित गाटा संख्या-339 की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। यह भूमि अभिलेखों में नजूल सरकार के नाम दर्ज है और इसका प्रबंधन जिलाधिकारी के अधीन है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया। जांच में सामने आया कि करीब 22 व्यक्तियों द्वारा इस राजकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी निर्माण हटवा दिए।

प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि की सुरक्षा में किसी भी स्तर की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मौके पर प्राप्त साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मुख्य आरोपी ताज मोहम्मद समेत अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण न करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें