अयोध्या। डाॅ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर के छात्रावास के छात्र आदित्य राणा का चयन अंडर-20 भारतीय वॉलीबॉल टीम में हुआ है। वे इंडोनेशिया में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी अयोध्या छात्रावास के वॉलीबॉल कोच कीर्तिमणि पांडेय ने दी है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले आदित्य को शुभकामनाएं दी हैं।