फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सावन में धाम रेलवे स्टेशन पर तैनात होंगे आरपीएफ के अतिरिक्त जवान

Mon, 27 Jul 2026 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
धाम रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री।
विज्ञापन
अयोध्या। सावन महीना में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे और परिवहन निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलने वाले सावन महीने के दौरान अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 80 अतिरिक्त जवानों की मांग की है। इन जवानों की तैनाती स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वारों के साथ भीड़भाड़ वाले हिस्सों में की जाएगी। पिछले वर्ष भी लगभग इतने जवानों ने मोर्चा संभाला था।
विज्ञापन


सावन के प्रत्येक सोमवार और प्रमुख तिथियों पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को भी ठीक किया जा रहा है। पिछले हफ्ते डीआरएम सुनील वर्मा ने स्टेशन पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने और पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ प्रभारी नीरव मिश्रा ने बताया कि 80 सावन माह के लिए 80 जवानों की मांग की गई है, ताकि स्टशेन पर भीड़ बढ़ने पर व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
परिवहन निगम ने भी बनाई कार्ययोजना
परिवहन निगम ने भी श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की है। आरएम काशी प्रसाद के बताया कि अयोध्या मंडल, गोंडा और बस्ती के सभी जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या रूट की 150 से अधिक बसें ऑनरोड रहेंगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें