अयोध्या। राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन भवन को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिस का जवाब प्राप्त हो गया है। अब प्राधिकरण संबंधित दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगा।
एडीए के उपाध्यक्ष अनुराज जैन ने बताया कि बनवारीपुर स्थित निर्माणाधीन भवन के संबंध में संबंधित पक्ष की ओर से नोटिस का जवाब उपलब्ध करा दिया गया है। जवाब के साथ दिए गए अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बनवारीपुर में पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर 1000 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्रफल में जी+1 भवन का निर्माण कराया जा रहा है। प्राधिकरण के अनुसार निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था, जिसके बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था।