फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट पर हो कार्रवाई : इकबाल

Mon, 23 Sep 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
इकबाल अंसारी।
विज्ञापन
अयोध्या। धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद के निर्माण में हो रही देरी पर पूर्व मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मस्जिद के लिए पांच एकड़ जमीन दी लेकिन इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने कुछ नहीं किया। कहा कि इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट पर कार्रवाई होनी चाहिए। कमेटियां अगर इमानदार होती तो उन्हें भंग न करना पड़ता। इन लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। कहा कि वहां जरूरत मस्जिद की नहीं है। वहां खेती होनी चाहिए और जो अनाज आए उसे हिंदू मुसलमान में बांट देना चाहिए। इससे बड़ा पुण्य नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है,यहां साक्षात राम,हनुमान और अल्लाह सब देख रहे हैं। दरअसल, हाल ही में इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने मस्जिद निर्माण के लिए बनी चार कमेटियों को भंग कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें