फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: समर्पण का प्रतीक रहा आचार्य सत्येंद्र दास का जीवन

Sun, 01 Feb 2026 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी रहे आचार्य सत्येंद्र दास की प्रथम पुण्यतिथि पर सत्यधाम आश्रम गोपाल मंदिर में श्रद्धा और स्मरण का भाव देखने को मिला। संत–महंतों, धर्माचार्यों और श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर संतों ने कहा कि आचार्य सत्येंद्र दास केवल रामलला के पुजारी ही नहीं, बल्कि मंदिर आंदोलन और अयोध्या की धार्मिक परंपरा के जीवंत साक्षी थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी मर्यादा, धैर्य और भक्ति के साथ रामलला की सेवा की। उनका जीवन सादगी, तप और समर्पण का प्रतीक रहा। उनके उत्तराधिकारी महंत प्रदीप दास ने कहा कि रामलला की सेवा में समर्पित उनका जीवन अयोध्या के धार्मिक इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महंत धर्मदास, महंत गौरी शंकर दास, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत गिरीश दास, महंत छविराम दास, विधायक अभय सिंह, मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी, विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें