फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप, बायोकेमेस्ट्री लैब में लगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के बायोकेमिस्ट्री लैब में एक पर स्नातक छात्रा ने लैब टेक्नीशियन पर अभद्रता का आरोप लगाकर शिकायत की। इस बीच आरोपी पक्ष ने भी छात्रा पर आरोप लगाए और लैब में ताला लगा दिया। प्राचार्य ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो हंगामा शांत हुआ और सेवाएं शुरू हुई।
विज्ञापन


बायोकेमिस्ट्री विभाग में परास्नातक की एक छात्रा ने शुक्रवार को एक लैब टेक्नीशियन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्राचार्य से शिकायत की। प्राचार्य ने आरोपी से पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने भी छात्रा पर अभद्रता समेत अन्य आरोप लगाए। इस बीच सभी टेक्नीशियन व कर्मचारियों को इकट्ठा करके अपराह्न करीब चार बजे बायोकेमिस्ट्री लैब पर ताला लगा दिया।

सूचना पर प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा, ब्लड बैंक विभाग अध्यक्ष डॉ. डीके सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और लैब के कर्मचारियों व जूनियर डॉक्टरों से बातचीत करके ताला खुलवाया, तब जांच सेवाएं बहाल हुईं। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही है। आकस्मिक सेवाओं को बंद करना गंभीर विषय है, इसलिए संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें