अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में निरुद्ध सभी आठ आरोपियों को सोमवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा की अदालत में पेश किया जाएगा।
26 जून से जिला कारागार में निरुद्ध सभी आठ आरोपियों को इससे पहले 29 जून को इसी अदालत में पेश किया गया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी आरोपियों की पेशी के बाद कोर्ट ने 13 जुलाई तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा की रिमांड की मंजूरी दी थी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी आरोपियों को जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हाजिर किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
राम शंकर यादव व सुभाष श्रीवास्तव के पुलिस रिमांड पर सुनवाई कल
विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में विवेचना कर रहे आशुतोष तिवारी ने जेल में निरुद्ध आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू व सुभाष श्रीवास्तव को सात दिन के लिए पुलिस अभिरक्षा (कस्टडी) में दिए जाने का प्रार्थना पत्र 10 जुलाई को पेश किया था।अदालत ने दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख नियत की है।