फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हत्या का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। बल्दीपुरवा सीमेंट फैक्ट्री व आलू गोदाम के पास खैरनपुर निवासी शेषनाथ (24) का शव पेड़ से लटका मिला था। पिता साहब सरन लोधी ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप लगाया कि भेलसर निवासी अखिलेश सिंह, जहानपुर के मन्नू और चार अन्य लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। शेषनाथ बीच-बचाव करने चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद बेटे को अखिलेश, नदीम व जानू खेत से बुलाकर ले गए। बेल्ट से पीटने के बाद पुलिस चौकी ले गए। वहां पर समझौते के नाम पर 7000 रुपये भी दिलवाए। इसके बाद शेषनाथ घर नहीं आया। आठ अप्रैल की सुबह पेड़ से लटका उसका शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें