फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पत्नी को लाता महंगे आभूषण, गांववालों को भी बांटता रुपये; खुलकर खर्च करता था लवकुश

Fri, 26 Jun 2026 08:55 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश के गांव में आज सन्नाटा है। ग्रामीणों ने बताया कि वह पत्नी को महंगे आभूषण लाता था। गांववालों को भी रुपये देता रहता था। खुलकर खर्च करता था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आरोपी लवकुश के गांव में पसरा सन्नाटा, स्थिति बयां करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा राशि में कथित गबन के मामले में एसआईटी जांच रिपोर्ट के आधार पर लवकुश मिश्रा समेत आठ पर रामजन्म भूमि थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। लवकुश रुदौली थाना क्षेत्र के ठाकुरान फगोली कुर्मियान का निवासी है।
विज्ञापन


एफआईआर के बाद आरोपी के घर पर ही नहीं गांव में भी सन्नाटा है। लवकुश की मां ने बताया कि उनके पति बच्चूलाल मिश्रा कई दिनों से घर से लापता हैं। उन्हें उनके ठिकाने की जानकारी नहीं है। गांव के लोग बताते हैं कि कम वेतन की नौकरी के बावजूद लवकुश ने अयोध्या में जमीन खरीदी और मकान बनवाया। 

विज्ञापन


गांव आने पर वह खुलकर खर्च करता था। लोगों को सैकड़ों रुपये देता था। अपनी पत्नी के लिए महंगे आभूषण लाता था। ग्रामीणों ने कहा कि उसके रहन-सहन में अचानक बदलाव पर शक तो था। आज वही एक व्यक्ति के कारण पूरे गांव की बदनामी हुई है। गांव वालों ने आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा, नौकरी के बाद बढ़ी संपत्ति

आरोपी लवकुश के गांव वाले बताते हैं कि राम मंदिर में नौकरी मिलने के कुछ समय बाद ही लवकुश मिश्रा ने अपने पिता बच्चूलाल को सितंबर 2025 में गाजियाबाद से गांव वापस बुला लिया। उनका कहना है कि लवकुश ने पिता से कहा था कि अब वर्षों तक लोहे की दुकान पर नौकरी करने के बाद उन्हें आराम करना चाहिए। 

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अयोध्या में बन रहा मकान लवकुश की खरीदी गई जमीन पर बन रहा है, जिसकी देखरेख के लिए उनके पिता अक्सर वहां जाया करते थे। पूरे परिवार को जानकारी थी कि लवकुश करीब 18 हजार रुपये मासिक वेतन ही पाता है। फिर भी इतनी बड़ी धनराशि कहां से ला रहा है, परिजनों ने इसके बारे में कभी जानने की कोशिश नहीं की।

लवकुश को ससुराल पक्ष के जरिए मिली नौकरी

रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरान फगोली कुर्मियान निवासी लवकुश मिश्रा के ससुर मिल्कीपुर निवासी रवि मिश्रा ने पहले राम मंदिर ट्रस्ट में नौकरी हासिल की। इसके बाद अपने बेटे अनुकल्प मिश्रा को चढ़ावे की गणना के कार्य में लगवाया और फिर ट्रस्ट के कुछ कर्मचारियों से साठगांठ कर अपने दामाद लवकुश मिश्रा की भी भर्ती करवा दी। ग्रामीणों का कहना है कि 12 जून को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान अलमारी से 12 से 15 लाख रुपये बरामद हुए थे। इसकी पुष्टि लवकुश के पिता व दादी ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें