राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रिमांड में पूछताछ के बाद आरोपी फिर से जेल भेज दिए गए। पूछताछ के बाद नकदी और तकनीकी साक्ष्य बरामद हुए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी रमाशंकर मिश्रा और गणना प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव को कस्टडी रिमांड के बाद बुधवार की देर रात लगभग 10 बजे वापस जिला जेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी रमाशंकर मिश्रा के पास से नकदी और उसके घर के आस-पास से सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों से दिनभर कई चरणों में पूछताछ हुई। इस दौरान चढ़ावा चोरी की घटना के बारे में उनसे अलग-अलग तरह के सवाल किए गए।
वहीं आरोपी सुभाष श्रीवास्तव को राम मंदिर ले जाया गया, जहां से गणना की प्रक्रिया दोहराई गई। ड्यूटी रजिस्टर देखे गए। लोगों की जिम्मेदारियों की जानकारी ली गई। अब दो अन्य आरोपी रामशंकर यादव टिन्नू और मनीष यादव की कस्टडी रिमांड की तैयारी शुरू हो गई है।