अयोध्या। एफटीसी प्रथम प्रदीप कुमार सिंह की अदालत ने नशा की दवा खिलाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त अविनाश को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।
अभियोजन पक्ष से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के अनुसार आरोपी अविनाश ने नशे की दवा खिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया। उसके बाद नागपुर चला गया। 29 मई 2016 को वापस आने के बाद बहाने से सहादतगंज बुलाया और अपने एक दोस्त के साथ करीब ही स्थित एक स्कूल ले जाने लगा। पीड़िता ने बहाने से एक समाजसेविका को सूचना दिया, जिनके आने पर पीड़िता उसके चंगुल से बच गई। पीड़िता की तहरीर पर मुमताज नगर निवासी अविनाश के विरुद्ध थाना कैंट में दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ ।अपर सत्र न्यायाधीश / एफ टी सी प्रथम प्रदीप कुमार सिंह ने अभियुक्त अविनाश तिवारी को दोषी ठहराते हुए बुधवार को जेल भेज दिया।