अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र में युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। बहराइच के फखरपुर के कोठवल कला निवासी अकबाल अहमद की तहरीर पर पुलिस ने ननकू उर्फ वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर के मुताबिक तीन सितंबर की रात वसीम ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर रफीक, मैमूद, अब्दुल सलाम, फखरुद्दीन समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। मकान मालिक ने भी मामला शांत कराया।