फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगरी से इंदौर और जयपुर के लिए चलेंगी एसी स्लीपर बसें

Wed, 02 Sep 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सिविल लाइंस ​​स्थित बस अड्डे पर खड़ी एसी बस।
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या से इंदौर और जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। परिवहन निगम इन दोनों मार्गों पर दो-दो बसें चलाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की एसी हायर स्लीपर बस योजना में अयोध्या-कानपुर-इंदौर और अयोध्या-जयपुर मार्ग शामिल किए गए हैं। बसों का संचालन अनुबंध के आधार पर कराया जाएगा।
नौ सितंबर को संचालक को लेकर प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद बस ऑपरेटर के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इंदौर के लिए कुछ निजी बसों में किराया करीब 1700 रुपये से शुरू होता है। जयपुर मार्ग पर भी किराया सुविधा और सीट की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग है। परिवहन निगम की प्रस्तावित सेवा का किराया अभी तय नहीं हुआ है। एआरएम डीके चौबे ने बताया कि योजना के तहत अयोध्या सहित अन्य जिले भी शामिल हैं। प्रक्रिया पूरा होने के बाद अयोध्या रूट से बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन



890 किलोमीटर का सफर होगा आरामदायक
अयोध्या से इंदौर की सड़क दूरी करीब 890 किलोमीटर है। निजी बस से इस दूरी को तय करने में करीब 18 घंटे लगते हैं। अयोध्या से जयपुर की दूरी करीब 700 किलोमीटर है। बस से यह दूरी तय करने में 12 से 13 घंटे लगते हैं। इतनी लंबी दूरी के लिए स्लीपर बस यात्रियों के लिए आरामदायक और उपयोगी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें