फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अभिनंदन क्रिकेट इलेवन ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Wed, 14 Jan 2026 08:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-36 ट्राफी के साथ फाइनल क्रिकेट मैच के विजेता अभिनंदन 11 के खिलाड़ी।
विज्ञापन
बीकापुर/खजुरहट। कोछा बाजार स्थित खेल मैदान में चल रहे जय मां सर्वा क्रिकेट टूर्नामेंट में अभिनंदन क्रिकेट इलेवन पुहंपी की टीम ने जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। फाइनल मैच में जयहिंद क्रिकेट क्लब बीकापुर कोतवाली को 28 रनों से पराजित कर शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

आखिरी दिन बुधवार को 18वें संस्करण के फाइनल मैच में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अभिनंदन इलेवन ने निर्धारित 15 ओवरों में 05 विकेट खोकर रिजवान खान के आतिशी शतक की बदौलत 190 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयहिंद क्रिकेट क्लब बीकापुर कोतवाली टीम ने सधी शुरुआत की लेकिन हाई रन रेट के दबाव में छह विकेट पर निर्धारित 15 ओवर में 162 रन ही बना सकी। जयहिंद क्रिकेट बीकापुर कोतवाली की टीम के इरफान ने सर्वाधिक 39 रन बनाए।
दूसरी ओर फाइनल मुकाबले में दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। मैच का प्रमुख आकर्षण विजेता टीम अभिनंदन इलेवन पुहंपी के ओपनिंग बल्लेबाज रिजवान खान की आतिशी बल्लेबाजी रही। उन्होंने महज 50 गेंद पर 13 छक्के और तीन चौके की मदद से शानदार 114 रनों से मजबूत नींव रखी। रिजवान खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते चार बार मैन ऑफ दी मैच रहे धनंजय सिंह को मैन ऑफ दी सीरीज से नवाजा गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके खेल की प्रशंसा की। पूरे क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंट्री की जिम्मेदारी उत्तम सिंह, खुशी यादव, सुनील मिश्रा, मोहित पांडे, दीपक उपाध्याय की रही।जिन्होंने कमेंट्री और शेरो शायरी से दर्शकों को खेल का आंखों देखा हाल सुनाते हुए भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राधिका यादव, युवा उद्यमी श्रवण कुमार दुबे, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, दिनेश सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड, नकद राशि सहित आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर आयोजक चंदन दुबे ने प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक समापन पर सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें