फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्टेशन पर सो रही बालिका का अपहरण

Mon, 28 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
63-अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के बरामदे से बच्ची को लेकर जाता आरोपी-पुलिस
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बालिका को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


बस्ती जिले के खंडौली के हलमाता निवासी नेहा के मुताबिक, उनकी छह वर्षीय बेटी दिव्या और चार वर्षीय मानसी अपनी नानी के साथ 25 सितंबर की शाम अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की गैलरी में सो रही थीं। कुछ देर बाद दिव्या लापता मिली। स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। 26 सितंबर को जीआरपी थाने में तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। फुटेज में एक व्यक्ति बालिका को अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस संदिग्ध की पहचान करने के साथ बालिका के संभावित ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


एसओ जीआरपी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि बालिका की बरामदगी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। आसपास के क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बालिका के पिता दीपक हिमाचल में मजदूरी करते हैं। नेहा अपनी मां और बच्चों के साथ अयोध्या धाम स्टेशन पर भीख मांगकर जीवन-यापन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें