फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निवेश के नाम पर महिला से 30 लाख की ठगी

Mon, 02 Mar 2026 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जमीन व रेस्टोरेंट में निवेश के नाम पर कुछ लोगों ने एक महिला से 30 लाख रुपये की ठगी की। क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज एफआईआर में शहर के शक्तिनगर कॉलोनी, देवकाली निवासी कविता गुप्ता ने दर्ज एफआईआर में बताया कि गोसाईगंज के अंतिम सिंह से दीनदयाल नगर निवासी अनुराग द्विवेदी से उनकी मुलाकात कराई थी। उन्होंने भीखापुर स्थित जमीन की प्लॉटिंग दिखाकर निवेश के नाम पर उनसे रुपये लगाने को कहा और सौदे में लाभ दिलाने का वादा किया। विश्वास में आकर उन्होंने विभिन्न किस्तों में 18.50 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए।
कुछ माह बाद अनुराग ने राम मंदिर के पास संचालित अपने श्री प्रसादम रेस्टोरेंट के बारे में बताया और निवेश करने पर लाभ में 30% देने का आश्वासन दिया। विश्वास में आकर उन्होंने 25 सितंबर, 2024 को 10 रुपये के स्टाम्प पर लिखा-पढ़ी करके 12 लाख रुपये और भुगतान कर दिए। इसके बाद से रेस्टोरेंट का संचालन तो होता रहा, लेकिन उन्हें लाभांश नहीं दिया गया।
विज्ञापन



मार्च, 2025 में अनुराग द्विवेदी की आकस्मिक मौत हो गई तो उनके पिता अनिल कुमार द्विवेदी व माता शकुंतला देवी, भीखापुर निवासी सूर्यांश चतुर्वेदी से उन्होंने रुपये वापस दिलाने के लिए आग्रह दिया तो आरोपियों ने उन्हें गाली दी और धमकी देकर भगा दिया। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार द्विवेदी, शकुंतला, सूर्यांश चतुर्वेदी, शाकुंतलम डेवलपर के स्वामी व श्री प्रसादम रेस्टोरेंट के स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें