फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो एसयूवी की भिड़ंत में महिला की मौत, पांच घायल

Mon, 09 Feb 2026 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-04- हादसे में दोनों कारों की परखच्चे उड़े।
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के मंगारी बिसुही नदी पुल चौरे बाजार के पास प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर दो एसयूवी में आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। दोनों वाहनों में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह करीब चार बजे हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संचार बिहार आईटीआई मनकापुर गोंडा के दिनेश चंद्र (56 वर्ष) पत्नी सीमा रानी (55 वर्ष) के साथ प्रयागराज से रात में अपने घर मनकापुर गोंडा जा रहे थे। भोर में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी बिसुही नदी पुल के समीप जैसे ही पहुंचे कि सामने से आ रही एसयूवी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। एसयूवी सवार सीमा रानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति दिनेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे वाहन में सवार गाजीपुर के अरशदपुर जंगीपुर निवासी जीत नारायण (32 वर्ष), रवि पांडेय (46 वर्ष) और विशाल विश्वकर्मा (38 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक अन्य को भी हल्की चोट आई है। बताया गया कि गाजीपुर निवासी सभी घायल अयोध्या दर्शन पूजन करने गए थे। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर पीआरबी पुलिस के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भिजवाया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. अनुराग गुप्ता ने जांच के बाद महिला सीमा रानी को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत देखते हुए सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से हटवा कर किनारे करा दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें