फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हाईवे पार करते समय वाहन ने ग्रामीण को रौंदा

Mon, 26 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर। भेलसर चौराहे पर ओवरब्रिज के निकट सोमवार शाम सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

रुदौली नगर के नरियापार निवासी माधव प्रसाद (45) पुत्र घिर्राऊ नवीन सब्जी मंडी, कूढ़ा सादात में काम करते थे। सोमवार शाम करीब छह बजे वह घर जाने के लिए हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने बताया कि नरियापार निवासी माधव प्रसाद की सड़क हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें