फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन सदस्यीय कमेटी करेगी महिला की मौत मामले की जांच

Wed, 11 Feb 2026 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में मंगलवार को हुई महिला के मौत मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर प्रमुख अधीक्षक ने तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के तिरुखा बुजुर्ग, सुरवार खुर्द निवासी कौशल्या सिंह (60) को मंगलवार की सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज शुरू होने के बाद उनकी सांस फूलने लगी तो परिजनों ने ऑक्सीजन सिलिंडर लगाने को कहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने ऑक्सीजन न होने की बात कहकर सिलिंडर नहीं लगाया। इस बीच बेड पर तड़पकर उनकी मौत हो गई।
इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर लगभग दो घंटे तक हंगामा किया। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ऑक्सीजन नहीं मिलने पर महिला ने तोड़ा दम शीर्षक खबर प्रकाशित की। प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह ने वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. मो. अकरम, ऑर्थो सर्जन डॉ. आशीष श्रीवास्तव और डॉ. शिशिर श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नामित किया है। प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें