फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ज्वैलरी शॉप से 10 लाख के जेवर ले उड़ा टप्पेबाज

Wed, 10 Sep 2025 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के कोठापार्चा स्थित एक ज्वैलरी शाॅप से ग्राहक बनकर आया एक टप्पेबाज लगभग 10 लाख के जेवर लेकर चंपत हो गया। घटना की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। मौके पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली दरवाजा निवासी माधुरी अग्रवाल की ज्वैलरी शॉप कोठापार्चा में स्थित है। दुकान पर वह खुद ने कर्मचारियों के साथ बैठती हैं। पुलिस के अनुसार पिछले लगभग डेढ़ माह से एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आकर जेवर देखता था, लेकिन खरीदता नहीं था। वह चौक क्षेत्र में अक्सर देखा भी जाता था। बार-बार आने से उसने जान-पहचान बढ़ा ली।
बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे वह फिर से दुकान पर आकर जेवर देखने लगा। उसने सोने और चांदी के अलग-अलग जेवर पसंद किए। सोने का जेवर साथ लेकर बगल स्थित टाटशाह मस्जिद के पास चलकर पैसा लेने को कहा। दुकान स्वामी ने अपने एक कर्मचारी को उसके साथ पैसा लेने भेज दिया। मस्जिद के पास आकर टप्पेबाज ने चांदी का जेवर दुकान पर ही भूलने की बात कही और कर्मचारी को जेवर लाने भेजा। चांदी के जेवर लेकर कर्मचारी मस्जिद के पास पहुंचा, तब तक वह लापता हो गया था।
विज्ञापन

टप्पेबाजी की जानकारी होने पर दुकान स्वामी के कान खड़े हो गए। उन्होंने इसकी सूचना आसपास के दुकानदारों के साथ पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, नगर कोतवाल आदि ने छानबीन शुरू की है। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाज की तलाश कराई जा रही है। दुकान स्वामी ने लगभग 100 ग्राम सोना ले जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें