फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर के शिव मंदिर में सजी झांकी

Mon, 03 Aug 2026 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर श्रीराम मंदिर प्रांगण ​कुबेर टीला में अर्चकों के साथ  बाबा का रुद्रा​भिष
विज्ञापन
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में भी सावन के पहले सोमवार पर बाबा के जयकारे गूंजते रहे। राम जन्मभूमि परिसर स्थित दोनों शिवालयों में विशेष पूजन व अभिषेक हुआ, झांकी सजाई गई। देर शाम तक करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि परिसर स्थित कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अभिषेक और पूजन संपन्न हुआ। राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने विधिविधान पूर्वक अर्चकों के साथ अभिषेक संपन्न किया। यहां 101 लीटर दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। राम मंदिर के परकोटा स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी सजाई गई। यहां भी विभिन्न द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक-पूजन किया गया। शिवभक्तों ने कुबेरेश्वर महादेव के दर्शन के साथ रामलला के भी दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें