फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजकीय उद्यान में बन रहा अत्याधुनिक गेस्ट हाउस

Mon, 09 Feb 2026 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
10-गुप्तारघाट पर राजकीय उद्यान में  अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का चल रहा निर्माण कार्य- सूचना विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। गुप्तारघाट पर पर्यटन को नई ऊंचाई देने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। यहां राजकीय उद्यान में विभाग की ओर से एक अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य जोरों पर है। यह गेस्ट हाउस 120.90 लाख रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किया जा रहा है और इसका क्षेत्रफल लगभग 100 वर्ग मीटर है। यह परियोजना राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को कार्यदायी संस्था के रूप में सौंपी गई है। भवन दो मंजिला होगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि भूतल पर एक सुइट, बेडरूम और हाॅल का निर्माण किया जा रहा है, प्रथम तल पर भी इसी तरह की व्यवस्था होगी। गेस्ट हाउस में आधुनिक सभागार और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो इसे प्रशासनिक अधिकारियों के ठहराव के लिए विशेष रूप से उपयुक्त बनाएंगी। यह गेस्ट हाउस मुख्य रूप से प्रशासनिक और आधिकारिक उपयोग के लिए बनाया जा रहा है, जहां अधिकारी या अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ठहर सकेंगे। राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के सहायक अभियंता संजय सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य को मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे जल्द ही यह सुविधा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें