फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला के भोग प्रसाद की जांच को दिल्ली से आएगी विशेष टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला के भोग प्रसाद की फूड सेफ्टी जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग शुद्धता का सर्टिफिकेट देगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने जांच के लिए स्वीकृति दे दी है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है। रामलला को राम मंदिर की रसोई में बना भोग प्रसाद ही अर्पित किया जाता है। बाहर से भोग प्रसाद अर्पित करने पर बहुत पहले ही रोक लगा दी गई है। जांच के लिए फरवरी माह में दिल्ली से टीम आएगी। यह विशेष टीम भोग प्रसाद में इस्तेमाल सामग्री की जांच करेगी। भोग प्रसाद बनाने की प्रक्रिया का भी निरीक्षण करेगी। स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। भंडारियों यानी रसोइयों की स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी। स्किन बीमारी और टीबी की जांच के बाद रिपोर्ट दी जाएगी। सब कुछ सही मिलने के बाद शुद्धता का सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें