फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में बनेगा सरयू नदी शोध केंद्र

Fri, 27 Nov 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अवध विवि में हुए कार्यक्रम में मौजूद अति​थि।
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय पांचवें अंतरराष्ट्रीय नदी सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में सरयू नदी के संरक्षण, जल गुणवत्ता और नदी प्रबंधन पर देश-विदेश के विशेषज्ञों ने मंथन किया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय में सरयू नदी शोध केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। सम्मेलन का मुख्य विषय नदी प्रशासन का एकीकरण : नीति से व्यवहार तक रखा गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के राज्यमंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा कि भारत में नदियों को जीवन और आस्था का प्रतीक मानकर मां का दर्जा दिया गया है। जल है तो जीवन है, जल है तो कल है... का संदेश देते हुए उन्होंने वैश्विक तापमान में वृद्धि से नदियों पर पड़ रहे प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे के तहत शुरू की गई 500 परियोजनाओं में से 365 पूरी हो चुकी हैं।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि नदियां सिर्फ प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि धार्मिक परंपराओं और संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। नदी संरक्षण धर्म है और जल संरक्षण अगली पीढ़ी की सुरक्षा। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के लिए स्वच्छता, जल संरक्षण और नागरिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने कहा कि अवध विवि सरयू नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए सरयू नदी शोध केंद्र बनाएगा। कहा कि दो दिन में सम्मेलन में जो भी तय होगा, उसके क्रियान्वयन का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नेपाल सरकार के कृषि, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त सचिव पदम प्रसाद अधिकारी ने जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं और सिंचाई योजनाओं पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदूषित नदियां जलीय जीवों के पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाती हैं।
संयोजक एवं एसएआईएआरडी रिसर्च ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. बीआर चौधरी ने कहा कि नदी जल का प्रवाह ही नहीं, आर्थिक इकाई भी है। सरयू अयोध्या की आजीविका, सभ्यता और संस्कृति का आधार है। सह-संयोजक एवं पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद चौधरी ने सरयू की जल गुणवत्ता और धार्मिक गतिविधियों के पर्यावरणीय प्रभावों के वैज्ञानिक आकलन पर जोर दिया।
डीन प्रो. एसएस मिश्रा ने भगवद्गीता और अथर्ववेद का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण में नागरिकों की भूमिका बताई। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष एवं विद्युत मंत्रालय के प्रतिनिधि मनोज त्रिपाठी ने सरयू के भौगोलिक महत्व और उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में इसके उद्गम की जानकारी दी। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे।


नदी संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित
उद्घाटन सत्र के दौरान द रिवर डाइजेस्ट पत्रिका का विमोचन किया गया। साथ ही नदी संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेस्ट रिवर गवर्नेंस अवॉर्ड भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड, विशेष पुरस्कार अयोध्या नगर निगम, बेस्ट रिवर साइंटिस्ट अवॉर्ड डॉ. अनुपमा दुबे, इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस अवॉर्ड नेहारी ब्रह्मपुत्र बोर्ड, प्रो. एसआर बसु मेमोरियल अवॉर्ड डॉ. बीआर चौधरी, बेस्ट रिवर फोटोग्राफर अवॉर्ड नयन सरकार और एक्सीलेंस इन पेंटिंग अवॉर्ड से एमडी मिजानुर खान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कुंडू द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन आनंद दुबे ने प्रस्तुत किया। अंत में ऋषभ राज द्वारा सरयू नदी पर निर्मित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें