फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: माझा जमथरा में 55 एकड़ में बनेगा रामायण थीम पार्क

Wed, 21 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में धार्मिक पर्यटन को नया आयाम देने के लिए माझा जमथरा में रामायण थीम पार्क विकसित करने की योजना है। करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से 55 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में भगवान श्रीराम की 14 वर्ष की वनवास यात्रा से जुड़े प्रसंगों को साकार किया जाएगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

राम मंदिर के पीछे पंचकोसी परिक्रमा पथ के निकट प्रस्तावित पार्क में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण समेत रामायण के प्रमुख पात्रों की मूर्तियां स्थापित करने की योजना है। यहां राम-रावण युद्ध और रामदरबार जैसे प्रसंगों को भी दर्शाया जाएगा। पर्यटकों के लिए बैठने की व्यवस्था और पिकनिक स्पॉट विकसित किए जाएंगे, ताकि वे धार्मिक अनुभव के साथ प्राकृतिक वातावरण में समय बिता सकें। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार मिश्र के अनुसार, थीम पार्क का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा। पार्क में हरियाली, रामायणकालीन पौधों और पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हरियाली के बीच जीवंत होगी रामकथा

पार्क में धार्मिक पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर रहेगा। परिसर में रामायणकालीन वनस्पतियों और औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। योजना के तहत करीब एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। हरियाली से आच्छादित यह परिसर पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाने के साथ रामायण के प्रसंगों से परिचित कराने का माध्यम बनेगा।
विज्ञापन

राम मंदिर के बाद पर्यटन का नया आकर्षण
राम मंदिर में दर्शन और पंचकोसी परिक्रमा के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह पार्क एक नया पर्यटन स्थल होगा। यहां रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को देखने और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। इससे शहर में धार्मिक पर्यटन के विकल्प बढ़ने और पर्यटकों के ठहराव को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें