फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 15 घंटे तक बिजली के लिए परेशान रही 20 हजार की आबादी

Sun, 29 Jun 2025 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जेसीबी से खोदाई के समय शनिवार रात कौशलपुरी बिजली उपकेंद्र के बगल भूमिगत केबल कट गई। इसकी वजह से रात 12 बजे से ही कौशलपुरी कॉलोनी अंधेरे में डूब गई। दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान लोग उमस भरी गर्मी में बिजली-पानी तक को तरसते रहे।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात सरकारी कार्यों के लिए जेसीबी से खोदाई हो रही थी। इस दौरान बिजली आपूर्ति के लिए बिछाई गई भूमिगत केबल कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से रात 12 बजे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। थोड़ी देर तक उपभोक्ताओं ने सामान्य फाल्ट समझ इंतजार किया, लेकिन बिजली नहीं आई तो लोग गर्मी से व्याकुल होकर छतों पर आ गए। अवर अभियंता से लेकर उच्च अधिकारियों तक के फोन लगाए गए, लेकिन कोई समुचित उत्तर नहीं मिल सका। लोगों ने जैसे-तैसे पसीने से तर-ब-तर होकर रात गुजारी।
सुबह तक भी बिजली नहीं आई तो रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी परेशान लोग हुए। कौशलपुरी निवासी राम सुरेश ने बताया कि पहले से जानकारी न होने से टंकी में पानी नहीं भरा जा सका। इससे पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। सुबह के समय रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए। शिल्पी सिंह ने बताया कि एसी न चलने से बच्चे व्याकुल रहे। थोड़ी देर में ही इनवर्टर जवाब दे गया। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम निपटा। सुमन स्वरूप ने बताया कि काफी देर तक बिजली का इंतजार किया गया, नहीं आई तो सुबह जनरेटर का इंतजाम करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनीष चौबे ने बताया कि बिजली केबल कई जगहों पर कटने से यह दिक्कत आई थी। क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति व कार्यदायी संस्था का पता लगाया जा रहा है।
बिजली की लंबी कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने जानकारी के लिए अवर अभियंता के मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उनका फोन स्विच ऑफ रहा। वहीं, एसडीओ फेसू द्वितीय के सीयूजी मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुई। बिजली आपूर्ति की सही जानकारी न मिलने से लोग दिन भर परेशान रहे और उनका संडे भी फीका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें