फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डेढ़ लाख आबादी आज झेलेगी बिजली संकट

Mon, 12 Oct 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आने वाले त्योहारों के मद्देनजर पावर कापोर्रेशन की ओर से 132 केवी उपकेंद्र बीकापुर में अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सोमवार को बीकापुर तहसील, तारुन, भदरसा, टंडौली, दिलासीगंज और गोसाईंगंज नगर पंचायत समेत सात फीडरों की बिजली आपूर्ति डेढ़ घंटे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विद्युत पारेषण खंड अयोध्या के अधिशासी अभियंता राहुल यादव ने बताया कि उपकेंद्र पर 33 केवी मेन बस सेक्शन-दो का अनुरक्षण कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 33 केवी बीकापुर तहसील, तारुन, भदरसा, टंडौली, दिलासीगंज, गोसाईंगंज नगर पंचायत और रशिक रिफ्रेशमेंट प्राइवेट लिमिटेड के स्वतंत्र फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी। अनुरक्षण कार्य के चलते इन फीडरों से जुड़े बिजलीघरों और उनसे निकलने वाली 11 केवी लाइनों से आपूर्ति पाने वाले क्षेत्रों में भी बिजली बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें