फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीवर लाइन डालते समय टूटा पोल, पांच घंटे बिजली गुल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के कौशलपुरी बिजली उपकेंद्र से जुड़े गौतमबुद्ध नगर के पास बृहस्पतिवार दोपहर सीवर लाइन डालते समय बिजली पोल टूट गया। इस वजह से क्षेत्र में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में राम औतार की दुकान पर जल निगम की ओर से सीवर लाइन डालने का काम चल रहा था। दोपहर लगभग एक बजे जेसीबी की चपेट में आकर बिजली का पोल टूट गया। इस कारण गौतमबुद्ध नगर, जेबी पुरम कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया। उपभोक्ता काफी देर तक बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल न होने पर उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा तो मामले की जानकारी हुई।
दिन भर में बिजली निगम और जल निगम के अधिकारी व कर्मचारी पोल दुरुस्त नहीं करवा सके, जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता शक्ति जायसवाल ने बताया कि दिन में यदि पोल टूटा था तो मरम्मत के लिए लंबा वक्त था, लेकिन अधिकारी-कर्मचारियों की उदासीनता से समय रहते मरम्मत नहीं हो सकी। इस कारण शाम तक घरों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

लबली सिंह ने बताया कि शाम तक टंकी में पानी खत्म हो गया, जिसकी वजह से पेयजल की किल्लत हो गई। इसी तरह अन्य उपभोक्ताओं ने भी परेशानियां गिनाईं। अवर अभियंता रितेश कुमार वर्मा ने बताया कि जल निगम की लापरवाही से घटना हुई है। विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें