फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिल्ली दरवाजा में बनेगा पार्क, कच्चा नाला होगा पक्का

Fri, 13 Feb 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
15- हैंडपंप की जांच करवाते महापौर- स्वयं
विज्ञापन
अयोध्या। नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने विक्रमादित्य वार्ड का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में नजूल की खाली जमीन पर पार्क विकसित कराने और कच्चे नाले को पक्का बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बंगाली हाता के पास नाली सफाई और बंद पड़ी सड़क लाइट दुरुस्त कराने, जर्जर भवन में लटके बिजली के तार बदलवाने और सीवर लाइन डलवाने का मुद्दा भी सामने आया। साथ ही स्थानीय लोगों ने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की।
महापौर ने अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव की गली के सामने खाली भूमि पर पौधरोपण कर पार्क, हाई मास्ट लाइट व बेंच लगाने की मांग पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। दिल्ली दरवाजा ढाल की सड़क दुरुस्त कराने, नाले पर स्लैब डलवाने और पेयजल संकट दूर करने के भी निर्देश दिए। विघ्नेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास गंदगी पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई के निर्देश दिए। टेढ़े बिजली खंभे को बदलने और तार स्थानांतरित कराने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया।
विज्ञापन

महापौर ने भ्रमण के दौरान लोगों के घरों में सप्लाई हो रहे पेयजल की जांच कराई। जांच में पानी का टीडीएस सामान्य मिला। जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए अवशेष क्लोरीन भी पानी में पाया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद सुनील यादव, अपर आयुक्त भारत भार्गव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जलकर सौरव श्रीवास्तव, निर्माण खंड के सहायक अभियंता राजपति यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें