फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जयसिंहमऊ में बनेगा पंचायत उत्सव भवन

Thu, 03 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। ग्राम पंचायत जयसिंहमऊ में 1.41 करोड़ रुपये से पंचायत उत्सव भवन बनाया जाएगा। योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह व अन्य आयोजनों में मदद मिलेगी। अयोध्या जिले की चार ग्राम पंचायतों में से जयसिंहमऊ को चुना गया है। ग्राम प्रशासक संदीप वर्मा के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी ने 9 जुलाई को निर्माण का आदेश जारी किया था। इसके लिए तारुन-रसूलाबाद रोड पर 3000 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई है। बीडीओ ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। पंचायत उत्सव भवन दो मंजिला होगा। द्वितीय तल पर 100 लोगों की क्षमता वाला वातानुकूलित मुख्य हॉल होगा। भवन में पांच कमरे, दिव्यांगजनों के लिए अलग कमरे, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, रसोईघर और पर्याप्त पार्किंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उत्सव भवन में बुकिंग के लिए न्यूनतम शुल्क रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें