फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संयम, साधना और आत्मशुद्धि का संदेश

Sat, 25 Apr 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जैन मंदिर रायगंज में संचालित पांच दिवसीय इंद्रध्वज मंडल विधान के दूसरे दिन भक्ति और आध्यात्मिकता का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर जैन मंदिर के पीठाधीश्वर रवींद्रकीर्ति स्वामी ने अपने प्रवचन में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक सुख प्राप्त करना नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति है।
विज्ञापन


रवींद्रकीर्ति ने अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और संयम के मार्ग को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि यही जैन धर्म की मूल आधारशिला है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में इन सिद्धांतों को आत्मसात करें, जिससे समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण बने। इससे पूर्व गणिनी प्रमुख ज्ञानमती व आर्यिका चंदनामती के पावन सानिध्य व प्रतिष्ठाचार्य विजय जैन के निर्देशन में दूसरे दिन विधान के अंतर्गत मंडल पूजन, अर्घ्य समर्पण, अभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान से संपन्न कराए गए। विजय जैन ने बताया कि इंद्रध्वज मंडल विधान न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन से दुखों को दूर कर पुण्य की वृद्धि करता है। इस दौरान सिद्धार्थ जैन, अर्पण जैन, अध्यात्म जैन, सुरेंद्र जैन, मनोज जैन, आदेश जैन, पारस जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें