फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में व्यापक स्तर पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

Sat, 14 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों का नाम शामिल कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अभियान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। विशेष अभियान के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 से शाम चार बजे तक अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 और संशोधन के लिए फार्म-8 भरना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल और ईसीआईनेट एप के माध्यम से भी किया जा सकेगा।

दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया है। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा नौ और उससे ऊपर के शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब भी गठित किए जाएंगे।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं का नाम शामिल कराने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एएनएम और आशा बहुओं के माध्यम से महिला मतदाताओं का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त, जिला पूर्ति अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी अपने-अपने माध्यमों से पंजीकरण सुनिश्चित कराना होगा। मनरेगा, उद्योग, पंचायत राज, दिव्यांगजन सशक्तीकरण और क्रीड़ा विभाग को भी संबंधित वर्गों के पात्र नागरिकों का पंजीकरण कराने को कहा गया है। वहीं, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जनसेवा केंद्र संचालकों को ऑनलाइन फार्म भरने का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें