फोटो-07 बीकापुर ब्लॉक पर एसआईआर फॉर्म की जांच-संवाद
बीकापुर। एसआईआर फॉर्म से संबंधित कमियों को दुरुस्त कराने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। एसआईआर फॉर्म के आवेदनों की प्रक्रिया तथा नोटिस के बाद त्रुटि संशोधन, नाम जुड़वाने को लेकर बीकापुर ब्लॉक कार्यालय में लोगों के भीड़ के साथ प्रशासनिक सक्रियता भी बढ़ गई है।
मंगलवार को ब्लॉक परिसर में बीकापुर और गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए है। लोग अपने-अपने दस्तावेज लेकर अलग-अलग काउंटरों पर लाइन में खड़े नजर आए। खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने काउंटरों पर फॉर्म भरने की प्रक्रिया, अभिलेखों के रखरखाव और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि सभी के फॉर्म नियमानुसार और पारदर्शी ढंग से भरे जाएं। संशोधन काउंटर पर गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी बीईओ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-82 से 99 तक एसआईआर फॉर्म मैपिंग न होने से 794 लोगों कोई नोटिस दिया गया है। जिसमें अभी तक 360 त्रुटि संशोधन करके उनके अभिलेख की मैपिंग की जा चुकी है। अन्य नोटिस दाताओं का क्रमवार डाटा दुरुस्त किया जा रहा है।