26-जमुनियाबाग से निकली शोभायात्रा में करतब दिखाते सिख समाज के लोग।-संवाद
अयोध्या। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रविवार को गुरुनानकपुरा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। पंज प्यारे और गुरु ग्रंथ साहब की सवारी के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गुरुनानकपुरा में पंजाब से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी। गुरुद्वारा कमेटी के जसबीर सिंह ने बताया कि 19 अक्तूबर से गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रभात फेरी व नगर कीर्तन किया गया। पंजाब से आई टीम ने विभिन्न करतब दिखाकर आकर्षित किया। बताया कि चार नवंबर को शबद कीर्तन का आयोजन होगा। गुरु तेगबहादुर स्कूल में वृहद लंगर का आयोजन किया जाएगा। पांच नवंबर को भव्य प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान करमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, मंगू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।