अयोध्या। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर नाका मनकामेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं हनुमान जी के प्रतिरूपों की विधिवत आरती उतारकर किया।
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष शम्भूनाथ जायसवाल के संयोजन में आयोजित इस शोभायात्रा में आगे चल रहे डीजे पर बज रहे भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ।
विशेष आकर्षण के रूप में वाराणसी से आए कलाकारों ने भगवान शिव की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा। शोभायात्रा में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, रीना द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, करणी सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनी सिंह, संजय सिंह, राजन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।