तारुन। फखरपुर गांव में राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल देवकाली का विस्तार होगा। इसके लिए लगभग चार एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित कर ली गई है। कॉलेज के प्राचार्य आशीष कुमार सिंह ने 13 अगस्त को अपर जिलाधिकारी अयोध्या को पत्र भेजकर भूमि की अनिवार्यता बताई थी। ग्राम प्रधान अर्जुन वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा की दक्षिण दिशा में स्थित सरकारी जमीन का चिह्नांकन और भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी हो गई है। यहां कॉलेज खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर होम्योपैथिक चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
भूमि की आवश्यकता और प्रक्रिया
राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के मानकों के अनुसार कॉलेज के लिए चार एकड़ और हर्बल गार्डन के लिए एक एकड़ भूमि अनिवार्य है। भूमि की कमी के कारण आयोग के निरीक्षण में आपत्ति आती है। इसी कारण कॉलेज के विस्तार के लिए यह जमीन चिह्नित की गई है।