फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महाविद्यालय गई युवती लापता, क्षेत्र के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। महाविद्यालय में बीटीसी का प्रमाण-पत्र लेने गई 27 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी खजुरहट में संचालित एक महाविद्यालय में बीटीसी की छात्रा है। एक अगस्त को दोपहर करीब दो बजे अपने भाई के साथ प्रमाण-पत्र लेने गई थी। आधे घंटे बीत जाने पर जब वह वापस नहीं आई तो उनके बेटे ने महाविद्यालय के अंदर जाकर जानकारी ली। पता चला कि वह पहले से जा चुकी थी। उन्होंने आशंका जताई कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अमावा मोड़ निवासी अवनीश कुमार तिवारी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया है। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें