फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवैध आरा मशीनों व कटान पर रहेगी नजर

Fri, 04 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
क्षेत्रीय वन अ​धिकारी संतोष कुमार मिश्र
विज्ञापन
कुमारगंज। क्षेत्रीय वन अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद संतोष कुमार मिश्रा ने कुमारगंज क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों व पेड़ों के अवैध कटान पर सख्ती का संदेश दिया। उन्होंने इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक को पहली प्राथमिकता बताते हुए विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई के संकेत दिए। पदभार संभालने के बाद अधीनस्थों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने अवैध गतिविधियों की शिकायत पर तत्काल जांच के निर्देश दिए। कुमारगंज को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण पर विशेष जोर देते हुए जंगलों के रखरखाव व सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा। वन क्षेत्र की नियमित निगरानी और नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें