फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 30 दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत टीचर्स कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Sun, 07 Jun 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय की न्यू टीचर्स कॉलोनी में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई कार्य करते कर्
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्वच्छता एवं बागवानी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में चल रही 30 दिवसीय स्वच्छता उत्प्रेरक कार्यशाला के तहत रविवार को न्यू टीचर्स कॉलोनी आवासीय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में विश्वविद्यालय के स्वच्छ कर्मियों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं सहित करीब 70 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह की स्वच्छ परिसर की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित अभियान के दौरान न्यू टीचर्स कॉलोनी के मुख्य द्वार, टाइप-3 और टाइप-4 आवासों के आसपास सफाई की गई। प्रतिभागियों ने परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए श्रमदान किया।
स्वच्छता एवं बागवानी प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि 30 दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत 8 जून को अहिल्याबाई महिला छात्रावास, उत्तर पुस्तिका भवन और आवासीय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक सहभागिता करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें